Monday 27 February 2017

love #problem solution

कानों के ये ‘ईयरलोब’ खोलते हैं व्यक्तित्व के गहरे राज:--
1. कानों का शेप
कानों का शेप
चीन में हुए एक अंतरराष्ट्रीय शोध के अनुसार हमारे कान हमारे स्वास्थ्य एवं आने वाले भविष्य के बारे में काफी कुछ बताते हैं। महज कानों को देखकर ही लाइफ के इन दो पक्षों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
2. अलग अलग शेप
अलग अलग शेप
हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भी यह कहा जाता है कि कानों के आकार को देखकर व्यक्ति के स्वभाव की कई बातें उजागर की जा सकती हैं। लेकिन कानों के नीचे जुड़े मांस, जिनमें महिलाएं बालियां पहनती हैं, वे भी हमारे बारे में कुछ जानकारी देते हैं।
3. जानिए क्या कहते हैं ये ईयरलोब
जानिए क्या कहते हैं ये ईयरलोब
कान के इस हिस्से को ‘लौ’ या ‘लोलकी’ कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे ‘ईयरलोब’ कहा जाता है। इस ईयरलोब का कैसा आकार है, इसके आधार पर व्यक्तित्व का खुलासा किया जाता है।
4. जानिए क्या कहते हैं ये ईयरलोब
जानिए क्या कहते हैं ये ईयरलोब
किसी-किसी के ईयरलोब नीचे को काफी लटके होते हैं। कुछ लोगों के ये ईयरलोब काफी छोटे होते हैं। कई लोगों के ईयरलोब कान के साथ ही चिपके होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपके ईयरलोब का शेप आपके बारे में क्या कहता है।
5. चेहरे से अलग-थलग ईयरलोब
चेहरे से अलग-थलग ईयरलोब
वे ईयरलोब जो कानों के साथ तो पूरी तरह से शेप में होते हैं लेकिन चेहरे के साथ इनकी त्वचा नहीं जुड़ी होती, ऐसे ईयरलोब वाले लोग स्वतंत्र मिजाज वाले होते हैं। सकारात्मक सोच एवं जोशीले होते हैं ये लोग। दुनिया से कुछ अलग करके दिखाने का जज्बा होता है इनमें।
6. चेहरे से अलग-थलग ईयरलोब
चेहरे से अलग-थलग ईयरलोब
यदि आत्म विश्वास की बात की जाए, तो यह इनमें भरपूर है। अगर इन्होंने कुछ कर दिखाने की ठान ली है, तो अंत तक इनका विश्वास कम नहीं होता। इनके इसी आत्म विश्वास की हर कोई सराहना करता है।
7. साथ में जुड़ा ईयरलोब
साथ में जुड़ा ईयरलोब
जिन लोगों के कान का ईयरलोब चेहरे की त्वचा के साथ जुड़ा होता है, वे लोग मजबूत व्यक्तित्व वाले होते हैं। लाइफ में क्या पाना है, इसे जानते हुए पूर्ण एकाग्रता से काम करते हैं ये लोग। अगर ये किसी के प्यार में पड़ जाएं, तो अंत तक साथ निभाते हैं।
8. डायमंड शेप वाला ईयरलोब
डायमंड शेप वाला ईयरलोब
जिन लोगों के कान का ईयरलोब उनके कान के साथ पूरा डायमंड शेप बनाता हो, ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग कलात्मक विचारों वाले होते हैं। लेकिन कई बार इनका मूड समझ पाना मुश्किल हो जाता है।
9. बड़ा लेकिन झूलता हुआ ईयरलोब
बड़ा लेकिन झूलता हुआ ईयरलोब
कई ऐसे लोग होते हैं जिनके कान के ईयरलोब का साइज काफी बड़ा होता है। जब ऐसे ईयरलोब महिलाओं के हों तो कानों में ईयररिंग पहनने के बाद भी ये ईयरलोब पूरी तरह से ढंकते नहीं हैं। ऐसे लोग 100 की गिनती में एक दो ही होते हैं।
10. बड़ा लेकिन झूलता हुआ ईयरलोब
बड़ा लेकिन झूलता हुआ ईयरलोब
लंबे और साथ ही अगर अधिक लटके हुए ईयरलोब किसी के हों, तो ऐसा व्यक्ति आध्यात्मिक होता है। इनके अंदर पूर्ण विश्वास होता है और संकल्प शक्ति भी बेहद दृढ़ होती है।
11. गोलाकार ईयरलोब
गोलाकार ईयरलोब
जिन लोगों के ईयरलोब का आकार बिल्कुल गोल होता है, ये आकर्षण प्रेमी होते हैं। ये लोग चाहते हैं कि हर कोई इनकी सुने और इनकी बात मानें। अपनी तारीफ सुनना इन्हें पसंद है। लेकिन इनका खुशमिजाज स्वभाव ही लोगों की पसंद बनता है।
12. चौड़े ईयरलोब
चौड़े ईयरलोब
आमतौर पर ये ईयरलोब कानों की तुलना में काफी छोटे शेप के होते हैं, लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके ये ईयरलोब काफी चौड़े आकार के होते हैं। ये इनके मेहनती होने की निशानी है।
13. चौड़े ईयरलोब
चौड़े ईयरलोब
अगर ऐसे ईयरलोब महिलाओं के हों तो भले ही देखने में अटपटे लगते हैं, लेकिन ऐसा माना गया है कि चौड़े ईयरलोब वाली महिलाएं अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं।
LikeShow More Reactions
Comment

No comments:

Post a Comment